शाहजहांपुर। बुलंदशहर के थाना डिबाई के घोसीपुरा निवासी 55 वर्षीय श्याम कुमार जुलाई माह से पुलिस लाइन में तैनात थे और वह दो साल से बीमार चल रहे थे। रात में वह साथी सिपाहियों के साथ बैरक में सोए थे। सुबह साथी सिपाही सोकर उठे लेकिन श्याम कुमार नहीं उठे। साथी उठाने पहुंचे तो देखा मृत पड़े थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत बताई गई है। परिजन शव लेकर बुलंदशहर चले गए।