शाहजहांपुर में गांवों में भ्रमण करते मंडलीय टीम के कीट वैज्ञानिक। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
शाहजहांपुर। जिले में बुखार का प्रकोप फैलने से सरकारी से लेकर निजी अस्पताल तक भरे पड़े हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड को लेकर मारा-मारी मची है। जिले में मच्छरजनित बीमारियों की स्थिति का जायजा लेने को मंडलीय कीट वैज्ञानिक डॉ. विपिन और अभिषेक कुमार पहुंचे। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या के साथ पहले सीएचसी तिलहर का भ्रमण किया गया।
वहां से गांव सुनौरा अजमतपुर, नौगवां, पड़रा सिकंदरपुर आदि गांवों में जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। लोगों से बुखार आदि के बारे में जानकारी ली। वैज्ञानिकों की टीम ने डेंगू और मलेरिया के मच्छर और लार्वा को तलाश किया। इस बीच क्यूलेक्स के नर मच्छर मिले हैं। इससे फाइलेरिया रोग के फैलने की संभावना बनी रहती है। टीम अपनी रिपोर्ट मंडलीय अधिकारियों को देगी।