फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर कार्रवाई से भड़का प्रधान संगठन

Sun, 08 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नवदिया मनकंठ के प्रधान डॉ. प्रदीप शुक्ला के खिलाफ शौचालय सहित अन्य विकास कार्यों में गड़बड़ी की रिपोर्ट देने पर प्रधान संगठन ने डीपीआरओ पर तमाम आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदीप शुक्ला के खुटार स्थित आवास पर संगठन की बैठक ब्लाक अध्यक्ष अधीर शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव विपिन मिश्रा ने कहा कि प्रदीप शुक्ला के खिलाफ गलत जांच कर फंसाने का कुचक्र रचा गया है। मामले की फिर से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो प्रधान संगठन इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि दबाव की राजनीति के तहत प्रधानों को फंसाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और चुनाव आयोग से मामले की शिकायत की जाएगी। बैठक में मौजूद तमाम प्रधानों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए एक अधिकारी के भ्रष्टाचार के मामले उठाए। बैठक में जागेश कुमार, रामप्रकाश मिश्रा, सुनील कुमार, श्रीपाल, हर्ष दीक्षित, बृजेश कुमार सहित तमाम प्रधान और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें