फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसी नदी से रास्ता न बनने पर अधिवक्ता भिड़े

Tue, 05 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार-पुवायां मार्ग पर भैंसी नदी का पुल टूटने और नदी से वैकल्पिक मार्ग बनाने में की जा रही हीलाहवाली से आक्रोशित तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान जमकर हंगामा किया। इस मौके पर आए पीडब्लूडी कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। एसडीएम रामशंकर ने पीडब्लूडी अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग तत्काल शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि अत्यंत जर्जर भैंसी पुल दो जुलाई को टूट गया है। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, पुल टूटा होने से नदी से निकल रहे वाहन फंस रहे हैं, जिससे हादसा हो सकता है। इसके अलावा बारिश होने से आवागमन बिल्कुल बंद हो जाएगा। ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम ने तहसील दिवस में आए पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारी को तलब कर वैकल्पिक मार्ग तत्काल बनाकर शुरू करने के निर्देश दिए। इस बीच वकीलों ने कर्मचारी को विभागीय लापरवाही के लिए जमकर फटकार लगाई। ज्ञापन देने के समय बार संघ अध्यक्ष हरेंद्र शुक्ला, विनय मिश्रा, सुभाष शुक्ला, प्रमोद वर्मा, संजय अवस्थी, सुधीर त्रिवेदी, नीरज सिंह, वीरेंद्र यादव सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें