जनपद न्यायाधीश इफाकत अली खां का तबादला कानपुर नगर हो जाने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के राजीव सभागार में जिला जज इफाकत अली खां ने कहा कि उनका कार्यकाल यहां पर एक वर्ष पांच माह का रहा। इस दौरान बार एवं बेंच में कोई विवाद नहीं रहा। यह सिर्फ आप लोगों के कारण हुआ। यहां की बार बहुत ही सरल एवं एकजुट है, जिसने हमें पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इससे पहले अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कमल शुक्ल शील, ब्रजेश पांडेय, बांके बिहारी मिश्र, रामनरेश मिश्र, राजाराम पाल, मधु मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, मुईन अहमद खां ने जनपद न्यायाधीश का माल्यार्पण व स्मृति सिंह देकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर जिला जज पीके चौरसिया, भानुदेव शर्मा, चंद्रशेखर, शैलेंद्र पांडेय, संजय मिश्रा, कुलदीप सिंह, अवनीश गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता एजाज हसन खां, जसविंदर सिंह बजाज, दीप कुमार गुप्ता, दिनेश मिश्रा, ब्रजेश चंद्र मिश्र, राजकुमार दीक्षित, भावशील शुक्ला, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक महासचिव मनोज कुमार पाल ने किया।