फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निबंध प्रतियोगिता में हर्षिता वर्मा प्रथम, नैंसी द्वितीय

विज्ञापन
बिजलीपुरा ​स्थित गुरुकुल सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सम्मानित विद्यार्थी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित गुरुकुल सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान-2.0 के तहत वृक्ष हमारे-मित्र हमारे शीर्षक पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, विशिष्ट अतिथि डीपीओ जिला गंगा समिति डॉ. विनय सक्सेना का संस्था अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर ने बैज लगाकर स्वागत किया। हर्षिता वर्मा प्रथम, नैन्सी गुप्ता द्वितीय तथा मानसी वर्मा को तृतीय स्थान मिला। उन्हें प्रमाणपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कोमल गुप्ता, राज गुप्ता, आलीशा, आयुष देवल, हर्ष गुप्ता, उग्रसेन सिंह, राजीव कुमार, विकास गुप्ता, उरूज, अल्तुबा आदि का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें