नोएडा में हाफ मैराथन में तीसरा स्थान पाने के बाद पुरस्कार प्राप्त करते हरपाल सिंह। संवाद
- नोएडा में हुआ था आयोजन, परिवार में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। नोएडा में रन एक्स कंपनी की ओर से आयोजित हॉफ मैराथन में पुवायां के गांव गुलौली के हरपाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
हरपाल सिंह किसान के पुत्र हैं। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत हैं। हरपाल इससे पूर्व भी दिल्ली में एयरटेल मैराथन में प्रतिभाग कर चुके हैं। इससे पूर्व डेकाथलन नोएडा हॉफ मैराथन में भी उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा भी वह कई प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जीत हासिल कर चुके हैं।
हरपाल के पिता सुखचैन सिंह किसान और मां कुलविंदर कौर गृहणी हैं। रन एक्स कंपनी की ओर से नौ अप्रैल को पांच किमी की हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया था। इसमें हरपाल तीसरे स्थान पर रहे। हरपाल सिंह के अनुसार, खेल गतिविधियों से इंसान स्वस्थ और सकारात्मक रहता है। सभी को खेल, योग और खेल गतिविधियों में नियमित भाग लेना चाहिए। हरपाल सिंह की जीत पर परिवार में खुशी का माहौल है।