पुवायां। कोरोंकुइयां लीग सीजन दो क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में हरदोई और आमडार की टीम के बीच मैच खेला गया। हरदोई ने आमडार की टीम को 91 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली।
हरदोई की टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 147 रन बनाए। शिवा ने 37, छोटू ने 26, चंदीमल ने 21 और विकल ने 17 रनों का योगदान दिया। आमडार की ओर से उवैश और आमिल ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी आमडार की टीम हरदोई के गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के कारण 12 ओवर में सात विकेट खोकर केवल 56 रन ही बना सकी। अनस ने 11 और फूलबाबा ने दस रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच सका।
हरदोई की ओर से राघव ने तीन और छोटू ने दो विकेट लिए। छोटू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायरिंग तसलीम खान और सऊद रजा ने की। कमेंटरी जुनैद खान ने और स्कोरिंग आदिल खान ने की। आयोजन में शाहबाज खान, आदिल खान, शुएब खान सहित कमेटी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।