अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में हरदोई के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव अल्हापुुर निवासी सूरजपाल (30) बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे शहर की ओर से बाइक से अपने गांव जा रहेा थे। वह चंदगोई गांव से एक किलोमीटर आगे निकलकर गर्ग ईंट भट्ठा के पास पहुंचे, तभी निर्माणाधीन सड़क पर उसकी बाइक असंतुलित होकर बाइक रास्ता रोकने को लेकर लगाए गए बोर्ड से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने उसे शाहबाद अस्पताल भेज दिया और मोबाइल के जरिये घरवालों को सूचना दे दी। हालत गंभीर देख घर वाले शुक्र्रवार सुबह नौ बजे उसे लेकर शाहजहांपुर जिला अस्पताल आए। यहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक की पत्नी शिवरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके सामने पायल (7), पलक (5) की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। वहीं अन्य दुर्घटना में थाना मदनापुर के गांव रहदेवा निवासी सुरेश (60), शहर के मोहल्ला अब्दुल्लागंज निवासी रिजवान (28) भी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।