फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हनुमानजी ने श्रीराम को सौंपी चूड़ामणि

विज्ञापन
ओसीएफ इस्टेट ​स्थित रामलीला में हनुमान जी द्वारा भगवान राम को चूडा​म​णि सौपने की लीला का मंचन क
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ इस्टेट की रामलीला में रविवार को हनुमानजी द्वारा श्रीराम को चूड़ामणि सौंपने व विभीषण को देश निकाला का मंचन हुआ। श्री रामलीला मंचन संयोजन समिति की देखरेख में ऑर्डिनेंस ड्रामेटिक क्लब के कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि हनुमान जी लंका जाकर माता सीता का पता लगाते हैं। माता सीता से मिलकर उनकी चूड़ामणि लाते हैं और प्रभु श्रीराम को सौंपते हैं। वहीं रावण का छोटा भाई कुंभकरण अपने पूजा तप से भगवान को प्रसन्न कर इंद्रासन मांगना चाहता है, लेकिन माता सरस्वती की माया के कारण इंद्रासन की जगह वरदान में निंद्रासन मांग लेता है और एकांतवास में चला जाता है।
रावण का छोटा भाई विभीषण रावण को समझाता है कि माता सीता को प्रभु श्रीराम को सम्मान सहित लौटा दें और उनसे क्षमा मांग लें। यह सुनकर रावण का क्रोध आ आता है और वह विभीषण को देश निकाला दे देता है। इसके बाद विभीषण को हनुमान जी, भगवान राम के पास ले जाते हैं। उन्हें रामादल में शामिल कर लिया जाता है। भगवान राम द्वारा सेतु का निर्माण कार्य आरंभ कराया जाता है। इस मौके पर अंकित सक्सेना, महेंद्र दीक्षित, अरुण डीआर, रोहित सक्सेना, सतीश सक्सेना, मनीष मुनि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर चल रही रामलीला में नवचेतना कला परिषद के कलाकारों ने लीलाओं का मंचन किया। रामलीला के मंचन को देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भीड़ रही। जोकि अंत तक डटे रहे। इस मौके पर कमेटी के विनोद अग्रवाल, नरेंद्र गुरु, अनूप गुप्ता, नीरज वाजपेयी, धीरू खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें