फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से मशीनों द्वारा विस्थापित किया जाएगा हनुमान मंदिर

Thu, 15 Sep 2022 09:15 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

इस मंदिर को हटाने की कवायद पिछले कई साल से चल रही है। पूर्व में मंदिर को तोड़ने का प्रयास किया गया था लेकिन कई जेसीबी खराब हो गईं थीं।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर क्षेत्र में स्थित कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को विस्थापित किया जाएगा। हाईवे के सिक्स लेन बनाए जाने की राह में हनुमान मंदिर बाधा बन रहा था। बृहस्पतिवार शाम एसपी एस. आनंद के साथ मंदिर पहुंचे एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि मंदिर को उसके स्थान से विस्थापित कर हाईवे की सीमा से दूर खेत पर चिह्नित जमीन पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मशीनों से मंदिर को धीरे-धीरे खिसकाया जाएगा। इसमें दो महीने तक का समय लग सकता है। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर के महंत से भी बातचीत की। मंदिर को विस्थापित करने की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू हो सकती है। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मंदिर को हटाने की कवायद पिछले कई साल से चल रही है। पूर्व में मंदिर को तोड़ने का प्रयास किया गया था लेकिन कई जेसीबी खराब हो गईं थीं। इसके बाद श्रद्धालुओं के विरोध के बाद प्रशासन ने मंदिर तोड़ने की कार्रवाई रोक दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें