सेहरामऊ दक्षिणी। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में एक युवक का शव फंदे पर लटका पाया गया। परिवार वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी के अंतर्गत ग्राम चंदगोई निवासी 17 वर्षीय धनंजय पुत्र रामकुमार का मंगलवार रात गांव के पश्चिम में ब्रह्मदेव बाबा के मंदिर के पास स्थित बाग में ग्रामीणों ने शव लटका देखा। इसका पता लगने पर परिवार वाले मौके पर जा पहुंचे। पिता रामकुमार ने बताया कि धनंजय मंगलवार शाम घर में खाना खा रहा था। तभी उसे गांव के दो लोग बुलाकर ले गए थे। उन्होंने धनंजय की गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ पर लटका दिया। धनंजय लौज व रबड़ी बेचने का का काम करता था। वह भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक के पिता रामकुमार की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा पर जा पहुंचे। उनका कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।