फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्पी सर्वे तेज करने के प्रमुख सचिव के निर्देश

Mon, 04 Jul 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश के प्रमुख सचिव उद्योग रजनीश दुबे ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में हस्तशिल्पियों के किए जा रहे सर्वेक्षण और विभाग स्तर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग स्वरोजगार योजना के तहत अब तक किए गए कामों की समीक्षा की। एनआईसी के कांफ्रेंस हाल में मौजूद डीएम पुष्पा सिंह, उपायुक्त उद्योग रमेश चंद्र्रा आदि अधिकारियों ने प्रमुख सचिव को दोनों कार्यों की प्रगति समेत समाजवादी पेंशन वितरण का विवरण दिया। प्रमुख सचिव ने हस्त शिल्पियों के सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव को बताया कि समाजवादी हस्तशिल्पी योजनान्तर्गत शिक्षित युवा बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 18 से 40 वर्ष आयु के हाईस्कूल पास युवाओं से दस जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। डीएम ने बताया कि अब तक योजना के अंतर्गत 350 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और 12 जुलाई को आवेदकों का साक्षात्कार किया जाएगा। प्रमुख सचिव से प्राप्त दिशा निर्देशों का उल्लेख करते हुए डीएम ने बताया कि स्व रोजगार योजना के तहत ऐसे आवेदकों को उद्योग के लिए 25 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र के लिए दस लाख रुपये की परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी दी जाएगी। डीएम ने बताया कि समाजवादी हस्तशिल्पी पेंशन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 60 वर्ष निर्धारित है, लेकिन शारीरिक रूप से विकलांग शिल्पकारों और महिलाओं को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दिए जाने के प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं। हस्त शिल्पियों के सर्वे को 75 कर्मचारी प्रगणक नामित किए गए हैं और यह कार्य 21 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के अनुसार अब तक 3750 सर्वेक्षण फार्म भराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें