शाहजहांपुर। नगर निगम बोर्ड में महिलाओं का वर्चस्व भी बढ़ गया है। महापौर के साथ ही 20 महिलाएंं पार्षद का चुनाव जीतकर सदन में पहुंचीं हैं। इनमें चार मुस्लिम हैं। नगर पालिका के 2017 में हुए अंतिम चुनाव में करीब 12 महिलाएं सभासद का चुनाव जीती थीं। इस बार आधी आबादी की एक तिहाई हिस्सेदारी हो गई है। चार मुस्लिम महिलाओं समेत 20 ने पार्षद पदों पर कब्जा जमाया है।
भाजपा का इकलौता मुस्लिम प्रत्याशी हारा
भाजपा ने 60 वार्डों में से सिर्फ एक किला वार्ड से मुस्लिम प्रत्याशी शीबू को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। किला वार्ड से फातिमा बी ने जीत दर्ज की है।