शाहजहांपुर। नई दिल्ली से चलकर राजगीर जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-4 की बर्थ नंबर 48 पर रविवार को गुड़िया देवी पत्नी अखिलेश कुमार सफर कर रहीं थीं। मुरादाबाद से चलने के बाद गुड़िया को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसी बीच बरेली रेलवे स्टेशन पर इसकी सूचना दी गई, लेकिन तब तक ट्रेन बरेली से निकल चुकी थी। रोजा में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शाम सात बजे ट्रेन को रोका गया। हालांकि इससे पहले महिला ने कन्या को जन्म दे दिया। ट्रेन में आसपास की महिलाओं ने प्रसव कराया। कंट्रोल के आदेश पर रेलवे के डॉ. संजय राय, फॉर्मासिस्ट रामानंद यादव आदि लोग मौके पर पहुंचे और कोच नंबर एस-4 में महिला का उपचार किया। इसके बाद 7:20 पर ट्रेन रवाना हुई।