फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजा ढाईघाट

Mon, 10 Jul 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
 गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ढाईघाट गंगातट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा मैया में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कई कार्यक्रम हुए। सुबह मुंह अंधेरे से ही श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से ढाईघाट गंगातट पर पहुंच गए। ब्रह्ममुहुर्त से ढाईघाट गंगातट पर हर हर गंगे के उद्घोष के साथ शुरू हुआ स्नान का क्रम दोपहर तक चलता रहा। महिलाओं और बच्चों ने गंगास्नान के बाद मेले में खूब खरीदारी की। सोमवार से कांबड़ यात्रा भी शुरू हो रही है। लिहाजा गंगातट पर दुकानें सज गई हैं। गुरू पूर्णिमा पर जानकी महाराज इंटर कॉलेज स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में विशाल यज्ञ और कन्या भोज का आयोजन किया गया। मेला भी लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें