फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांवड़ियों के जत्थे निकले, व्यवस्था संभालने में प्रशासन के पसीने छूटे

विज्ञापन
कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये
विज्ञापन
जलालाबाद। सोमवार के साथ तेरस तिथि के बने योग पर अपने आराध्य शिव को जल अर्पित करने की कामना के चलते रविवार को कांवड़ियों के रूप में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों के जत्थे, ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ-साथ रोजाना चलने वाले ट्रैफिक की व्यवस्था संभालने में प्रशासन के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे के बाद कांवड़ियों की संख्या और बढ़ने पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई। डायवर्जन वाले शाहजहांपुर रूट पर बाइक व एंबुलेंस को छोड़कर सरकारी बस, कार और ई-रिक्शा तक का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके अलावा प्रशासन को बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सरकारी बसों को छोड़कर अन्य सभी तरह के बड़े वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित करना पड़ा। छोटे वाहनों को भी एक-एक कर ही निकाला गया। इसके लिए बरेली हाईवे पर नगर के मुख्य चौराहे, याकूबपुर तिराहे से पहले और बारहपत्थर रोड पर पुलिस ने फल व सब्जी आदि के ठेले लगवाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया।
फर्रुखाबाद हाईवे पर कोला मोड़ से लेकर बरेली की तरफ नगर सीमा से बाहर तक हाईवे के एक साइड से ही वाहनों के आने-जाने की अनुमति रही। देर शाम तक ट्रैफिक की यही व्यवस्था लागू रही। याकूबपुर तिराहे पर कोतवाल प्रवीण सोलंकी स्वयं व्यवस्था संभाले रहे, जबकि अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान लगाए गए।
विज्ञापन

उधर, कांवड़ियों की बढ़ी संख्या के साथ ही उनकी सेवा सत्कार व जलपान आदि के लिए एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर भंडारे संचालित रहे। कई जगह भक्तों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। भंडारों का आयोजन नवयुवक कांवड़िया मंगल दल के अलावा प्रशांत गुप्ता, बालाजी धाम के विपिन मैथिल, प्रदीप शर्मा, मोनू मिश्रा, जयशंकर दीक्षित, गोपाल द्विवेदी, अनुराग दीक्षित, सौरभ कुशवाहा आदि ने किया।

कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये

कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें