फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीवार गिरने से दादी की मौत, दो पोते घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। मुड़ियाकलां के उच्च प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरने से दादी और दो पोते दब गए। इलाज के दौरान दादी की मौत हो गई। नगला नाथ गांव जाने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग के किनारे विद्यालय की दीवार बनी थी। रविवार शाम करीब पांच बजे नगलानाथ गांव की रहने वालीं 60 वर्षीय धनदेवी पोते 12 वर्षीय लवकुश और आठ वर्षीय समोल के साथ घर लौट रहीं थीं। सभी स्कूल के पास पहुंचे तो दीवार गिर पड़ी और तीनों मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला। घायलों को लेकर परिजन फर्रुखाबाद पहुंचे। यहां अस्पताल में इलाज के दौरान धनदेवी की मौत हो गई। दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें