शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। इनमें निजी रूप से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए महाविद्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिले में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में जीएफ कॉलेज, एसएस कॉलेज प्रमुख हैं। इनमें स्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं तीन पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रहेगी। दूसरी पाली का समय 11 से दो और तीसरी पाली का तीन से छह बजे तक रहेगा। पहले दिन बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाओं के अरबी गद्य और साहित्यिक इतिहास विषयों के पेपर होंगे। जबकि बीकॉम प्रथम के व्यापार संचार, द्वितीय वर्ष के कंपनी लॉ तथा वर्ष के कारपोरेट अकाउंटिंग विषय का पेपर रहेगा। स्नातक कक्षाओं की प्रमुख परीक्षाएं एक अप्रैल तक चलेगी, जबकि 27 अप्रैल को समापन होगा।