फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व अभिलेखों में महिला को मृत दर्शाकर हड़प ली कृषि भूमि

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों को ज्ञापन देने बेटे के साथ जाती महिला सुमन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र के गांव रसेम में सुमन देवी ने गांव के ही लोगों पर उसे मृत दर्शाकर कृषि भूमि अपने नाम कराने और पति की हत्या का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बेटे के साथ बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को एसपी के नाम प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुमन के अनुसार उसकी जमीन हड़पने की साजिश में गांव के लोगों समेत सेहरामऊ दक्षिणी और शहर के मोहल्ला महमंद जलालनगर के भी कुछ लोग शामिल हैं। प्रार्थना पत्र में कहा है कि इन सभी ने उनके पति को षड्यंत्र के तहत गुमराह कर उनके नाम से फर्जी दान पत्र तैयार कराया और उसकी उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री करा ली। बाद में पति के नाम से फर्जी वसीयत पत्र तैयार कराकर उसकी रजिस्ट्री भी करा ली। सुमन के अनुसार इन दोनों रजिस्टर्ड अभिलेखों में उसे भी मृतक दर्शाया गया, जबकि वह जीवित है। यही नहीं, वसीयत कराने के कुछ दिन बाद गत वर्ष 21 अक्तूबर को ज्वलनशील पदार्थ डालकर उनके पति की हत्या कर दी।
पीड़िता के अनुसार पति की हत्या का सुबूत मिटाने के लिए विपक्षियों ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। हमें धमकाकर अंतिम संस्कार करा दिया। इस साजिश में शामिल लोग अब उसका रास्ता घेरकर मेरी हत्या करने पर आमादा हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने सुमन को आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में कांट थाना पुलिस के माध्यम से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें