फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की न्यायोचित मांगे स्वीकार नहीं कर रही सरकार : राजकुमार

Mon, 08 Jul 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शिक्षक भवन में बैठक के दौरान बोलते प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ भावलखेड़ा के अध्यक्ष राजकुमार त
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ भावलखेड़ा की शिक्षक भवन में बैठक हुई। इसमें जिला मीडिया प्रभारी एवं भावलखेड़ा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में है, लेकिन शिक्षकों के समक्ष अचानक आने वाली समस्याओं से बचाव के लिए कोई अतिरिक्त अवकाश नहीं है और न ही सरकार शिक्षकों की न्यायोचित मांगें स्वीकार कर रही है। इसलिए ऑनलाइन उपस्थिति का शिक्षक विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों की सभी मांगें अगर सरकार मान ले तो शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति भी दे सकते हैं। बैठक में शिक्षकों के मानव संपदा पर अवशेष वेतन भुगतान के लिए आवेदन करने के बाद भी भुगतान न होने, बाल्यकाल अवकाश स्वीकृत न होने आदि विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर संघ के ब्लाक मंत्री अरविंद त्रिपाठी, केके सिंह, उत्तम कुमार, सचिन अवस्थी, प्रशांत आहूजा, आनंद बिहारी वाजपेयी, विनोद दीक्षित, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें