फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी

Fri, 24 Mar 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा और बरतारा के बीच बुधवार रात मालगाड़ी की कपलिंग खुल गई। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गईं। इससे करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। हालांकि, इससे किसी सवारी गाड़ी के संचालन पर फर्क नहीं पड़ा। केवल मालगाड़ियां रोकी गईं।
विज्ञापन

बुधवार रात में सीतापुर से रोजा की तरफ जा रही मालगाड़ी की कपलिंग खुल गई। मालगाड़ी के कुछ वैगन आगे के लिए निकल गए, जबकि कुछ पीछे रह गए। चालक को अभाव होने पर पूरे मामले की जानकारी कंट्रोल को दी गई। कंट्रोल के आदेश पर मालगाड़ियों को रोक दिया गया। इसके बाद रेलवे के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन को पीछे करने के बाद खुली कपलिंग को जोड़ने के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया। इसके बाद अन्य मालगाड़ियों का संचालन शुरू कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें