फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: इंजन में फंसे शव के साथ 20 किलोमीटर तक दौड़ती रही मालगाड़ी, नहीं हो सकी शिनाख्त

Wed, 09 Nov 2022 08:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसका शव डाउनलाइन पर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा था। इस बीच बरेली दिशा की तरफ से आने वाली मालगाड़ी के इंजन में महिला की साड़ी लिपट गई। इंजन के पहिये में साड़ी लिपटने से शव फंस गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ट्रेन से गिरकर करीब 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसकी साड़ी बाद में गुजरी मालगाड़ी के इंजन में फंस गई। शव फंसने के बाद 20 किलोमीटर तक मालगाड़ी दौड़ती रही। देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसका शव डाउनलाइन पर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा था। इस बीच बरेली दिशा की तरफ से आने वाली मालगाड़ी के इंजन में महिला की साड़ी लिपट गई। इंजन के पहिये में साड़ी लिपटने से शव फंस गया। महिला का शव लेकर मालगाड़ी कटरा से बंथरा तक 20 किलोमीटर तक दौड़ती रही। 

इस बीच लोको पायलट को शव फंसने की जानकारी हुई। उसने बंथरा स्टेशन पर मेमो दिया। चालक ने मालगाड़ी को रोककर शव को निकाला गया। सूचना पर शाहजहांपुर से जीआरपी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। कटरा थाने से भी उपनिरीक्षक को भेजा गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें