फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गले से खींची सोने की चेन, पुजारी पर अभद्रता का आरोप

Tue, 22 Oct 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के पैना बुजुर्ग में स्थित बाबा त्रिलोकी नाथ धाम में पूजा करने आई महिला श्रद्धालु की सोने की चेन खींच ली गई। चेन 15 ग्राम वजन की थी। पीड़ित महिला ने मंदिर के पुजारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी अनिल की पत्नी विमला ने सिंधौली थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि त्रिलोकी नाथ धाम में पूजा करने जाने के दौरान दो अज्ञात महिलाओं ने कंधे पर हाथ रख दिया। बार-बार हाथ रखने का विरोध करने पर महिलाएं वहां से चलीं गईं। उन्होंने अपनी गले की चेन देखी तो वह नदारद थी। चेन का पेंडल जमीन में पड़ा मिल गया। उन्होंने महिलाओं को तलाश करने के साथ ही पुजारी से कैमरे चेक कराने के लिए कहा।
आरोप है कि पुजारी ने फुटेज दिखाने पर टालमटोल शुरू कर दी। कई बार कहने पर पुजारी भड़क गए और अभद्र व्यवहार करने लगे। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सिंधौली सीपी शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें