फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी बनने को एनसीसी में जा रहे छात्र

Thu, 30 Jul 2015 11:46 PM IST
रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे इंटर कॉलेज के तमाम छात्रों ने फौजी बनने को एनसीसी में जाना अच्छा समझा एनसीसी में भर्ती के लिए खूब पसीना बहाया। बृहस्पतिवार को कॉलेज के प्रांगण में एनसीसी कैडेट्स का चयन किया जाना था। कॉलेज के तमाम छात्रों ने फौज में जाने के लिए एनसीसी के प्रमाण पत्र का महत्व जाना, जिसे पाने के लिए एनसीसी कैडेट्स बनने को लाइन में खड़े हो गए। कैप्टन जेपी सिंह, सूबेदार दर्शन सिंह, लांस हवलदार रंजीत सिंह की अगुवाई में छात्रों का फिजिकल टेस्ट लिया गया। पहले दौड़ और दंड बैठक कराई गई। उसके बाद शारीरिक नाप जोख हुई। परीक्षण में आधे छात्र एनसीसी कैडेट्स की रेस से बाहर हो गए। दोपहर बाद यहां से 49 छात्रों का एनसीसी कैडेट्स में चयन किया गया। छह सीनियर छात्र पहले से ही है इस तरह यहां 55 कैडेट्स का कोटा पूरा कर लिया गया है। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य कन्हैया लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें