डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित बाल-मेला में स्टॉलों का अवलोकन क
शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित बाल मेले का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय तथा प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा ने किया।
शिक्षिका सरिता सिंह, विनीता, सुनीला व छात्राओं ने आलू मटर की चाट, सौम्या सक्सेना व छात्राओं ने पानीपूरी, आंकाक्षा दीक्षित, भावना कपूर व छात्राओं ने जूस व आइस्क्रीम काॅर्नर, मनीषा दुबे, टीना ग्रोवर तथा छात्राओं की ओर से पेस्ट्री, पेटीज व क्रीम रोल, अंकिता शुक्ला, पूजा कश्यप व छात्राओं ने भेलपुरी व खेल, गोपाल अग्रवाल व ऋषभ शुक्ला द्वारा समोसा व स्नैक्स का स्टॉल लगाया। मुख्य आकर्षण शिक्षक रामऔतार द्वारा लगाए गए गणित की दुकान का रहा, जिसने छात्राओं का मनोंरंजन और ज्ञानवर्धन किया। इस मौके पर शिक्षिका अर्चना सक्सेना, रवि प्रभा, मंजरी यादव, सीमा गुप्ता, रश्मि मिश्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद