फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाएं दिशा से भटके बिना पढ़ाई पर ध्यान दें : अपर्णा

Sun, 11 Feb 2024 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से तरुणी सम्मेलन का आयोजन गांधी भवन में किया गया, जिसमें बालिकाओं, किशोरियों व युवतियों को उनके कर्तव्य तथा अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर न्यायाधीश अपर्णा त्रिपाठी ने नागरिक अनुशासन, पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। बालिकाओं से दिशा से भटके बिना पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर व हेल्प डेस्क के संबंध में भी बताया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डॉ. शरद रेणु ने आचरण व व्यवहार को सुलभ, सरल रखने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. आस्था अग्रवाल ने सोशल मीडिया के सदुपयोग व दुरुपयोग के लिए जागरूक किया। जबकि, खुशबू सेठ ने महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर विचार करने की सलाह दी। विभाग महिला समन्वयक प्रमुख डॉ. संगीता मोहन ने सामाजिक समरता को बढ़ावा देने के लिए कहा। इनके अलावा महिला सशक्तीकरण, किशोरी विकास, पर्यावरण संरक्षण, न्याय प्रणाली , कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। वही गांधी भवन परिसर में सामाजिक विषयों तथा विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी लगी, जिसका सभी ने अवलोकन किया। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष निर्मला अग्रवाल, सपना मैंसी, वर्षा अग्रवाल, स्मिता सक्सेना, अनुराधा आर्य, डॉ. किरण मलिक, आरएसएस विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल, महानगर प्रचारक मनजीत सिंह, विभाग संघचालक रवि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें