फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: मासूम को चंदे से नसीब हुआ कफन, बिलख पड़ी मां; सनकी युवक ने पटककर मार डाला था

Sat, 02 Sep 2023 04:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के बाहर लेटी महिला के पास से उसकी आठ माह की बच्ची को एक युवक उठा ले गया था। लोगों ने पीछा किया तो युवक ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
आरोपी युवक, मृतक बच्ची की मां वैशाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास डिवाइडर पर लेटी हरदोई निवासी वैशाली की आठ माह की बेटी प्रीति को युवक ने फेंककर मार डाला था। शुक्रवार को बच्ची का पोस्टमार्टम हो सका। पति के जेल में होने के कारण उसका साथ स्टेशन के ऑटो चालकों ने दिया। चालकों ने चंदा इकट्ठा कर प्रीति के अंतिम संस्कार का इंतजाम किया। शव को मोक्षधाम के पास दफन कर दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार देर रात करीब दो बजे डिवाइडर पर लेटी वैशाली की आठ माह की बेटी प्रीति को सिंधौली के गांव आयुं निवासी अशोक उठाकर भागा था। लोगों के घेरने पर उसने प्रीति को फेंक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

अकेली वैशाली को स्टेशन के चालकों ने सहारा दिया। वैशाली व उसके बेटे के लिए खाने का इंतजाम कराया। सुबह ही ऑटो चालक शिवम, पवन कश्यप, अमन, सौरभ, राहुल, रवि आदि ने पहुंचकर सांत्वना दी। शाम चार बजे पुलिस द्वारा शव सुपुर्दगी के बाद ऑटो चालकों ने कफन का इंतजाम चंदे के जरिए किया। उसके बाद मोक्षधाम के पास शव को दफन किया गया। बेटी के शव को देखकर वैशाली बिलख पड़ी। लोगों ने उसे सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें