फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले में प्लॉट लेने से पहले कर लें जानकारी, प्रशासन ने की ये अपील

Tue, 16 Jan 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
फोटो- जेसीबी से अैवध प्लाटिंग पर बने निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार से कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान 14 प्लॉटिंग स्थलों पर निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा सोमवार दोपहर राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ सुभाषनगर रिंग रोड पर पहुंचे। यहां पर अवैध रूप से चिह्नित अवैध प्लाॅटिंग स्थलों पर निर्माण कार्य जेसीबी से ध्वस्त कराए। इस दौरान जलालनगर बाहरी चुंगी, शहबाजनगर बाजार और शहबाजनगर खादर में 14 प्लॉटिंग स्थलों पर कार्रवाई की गई। प्लॉटिंग के लिए लगी ईंटों को भी उखाड़ दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोबारा प्लॉटिंग करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।


सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि वे लोग प्लॉट खरीदने से पहले पूरी जांच कर लें। महानगर में तमाम लोग नियमों का पालन किए बगैर प्लॉटिंग कर रहे हैं। न नक्शा पास कराते हैं और न ही अन्य अनुमति लेते हैं। ऐसे स्थानों पर प्लॉट लेने से उनके रुपये फंस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रूप से हो रही प्लाॅटिंग को चिह्नित करके ध्वस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को 14 प्लाॅटिंग स्थलों को ध्वस्त कर दिया गया। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
- डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें