फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेती में रसायन के समुचित प्रयोग और टिश्यू कल्चर की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर रोशन सिंह संगठक राजकीय महाविद्यालय में जिज्ञासा कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। नवादा दरोबस्त स्थित ठाकुर रोशन सिंह संगठक राजकीय महाविद्यालय में सीएसआईआर-सीआईएमएपी के संयुक्त तत्वावधान में जिज्ञासा कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि व चेतना की जरूरत बताई गई। साथ ही खेती में रसायन के समुचित प्रयोग और टिश्यू कल्चर की जानकारी दी गई।
डाॅ. प्रज्ञा त्रिवेदी ने जिज्ञासा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। सीआईएमएपी के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. मनोज सेमवाल ने ड्रोन तकनीक के प्रयोग, ड्रोन से खेती में अनावश्यक रसायन के उपयोग की रोकथाम की जानकारी दी।
विज्ञापन

डाॅ. राजेश कुमार वर्मा ने टिश्यू कल्चर तकनीक से उन्नत प्रजातियों का मल्टीप्लीकेशन कम समय में होने से अवगत कराया। डाॅ. संजीत कुमार वर्मा ने टिश्यू कल्चर का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। ड्रोन पायलट राज अवस्थी ने टिश्यू कल्चर तथा ड्रोन का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी, पोस्टर व मॉडल प्रतियोगिताएं हुईं।
प्रश्नोत्तरी में शान इंटर कॉलेज के अग्रिम वर्मा, अनमोल गंगवार तथा अनन्या गंगवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रतियोगिता में शान इंटर कॉलेज के शरिया, अदीबा व अक्तिरा प्रथम रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में जैन इंटर कॉलेज के मनीष ने पहला स्थान पाया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
इसके साथ ही पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह, कुलसचिव कृष्ण कुमार यादव ने सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. अनुज सक्सेना, डाॅ. रेनू पांडे, डाॅ. कर्मवीर कुमार गौतम, डाॅ. अमित कुमार, डाॅ. पवन सक्सेना, डॉ. रघुवीर सिंह, डॉ. महीपाल सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. जुल्फिकार अली, डॉ. सुरेंद्र गंगवार, डॉ. मोना यादव, डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें