फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्चे के सीने पर लगा गैस सिलिंडर का रेग्युलेटर, मौत

Thu, 17 Oct 2024 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। खेलते समय गैस सिलिंडर का रेग्युलेटर सीने पर लगने से गांव पटना देवकली में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गांव में बच्चे खेल रहे थे। तभी एक बच्चा गैस सिलिंडर का रेग्युलेटर लेकर आ गया। उसमें पाइप भी लगा था। इस दौरान अचानक से उसके हाथ से पाइप छूट गया, जिससे रेग्युलेटर वहीं पर खेल रहे साहिल के सीने पर जा लगा। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इस बीच गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने साहिल को तुरंत ही उपचार के लिए बदायूं के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कलान थाने की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र ने परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम और कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें