फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही गर्रा, खन्नौत का जलस्तर स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले की नदियां उफान पर हैं। गर्रा नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बहकर तबाही मचा रही है। खन्नौत नदी भी खतरे के निशान से 0.900 मीटर ऊपर बह रही है लेकिन राहत की बात है कि जलस्तर स्थिर बना हुआ है। गंगा का जलस्तर स्थिर है जबकि रामगंगा थोड़ी बढ़ी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 21648 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गर्रा नदी में डिस्चार्ज की मात्रा घटी है। गंगा में नरौरा बैराज से 25060 क्यूसेक पानी निकाला गया है। बहगुल डैम से बहगुल नदी में 1010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।


नदियों का जलस्तर (मीटर गेज में): एक नजर

नदी खतरे का निशान मौजूदा जलस्तर जलस्तर में वृद्धि-घटा


गंगा 144 142.150 स्थिर
रामगंगा 139.695 136.940 0.010 घटा

गर्रा 149.800 149.800 0.100



खन्नौत 146.750 146.650 स्थिर


-
डीएम ने बाढ़ क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दिए दिशानिर्देश

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने एसपी अशोक मीणा, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने आवास विकास परिषद का निरीक्षण किया। गर्रा नदी में जलस्तर बढ़ने से ककरा डैम से निकली नहर में गर्रा नदी का पानी ओवरफ्लो होने के कारण बरेली मोड़ स्थित आवास विकास परिषद में पानी पहुंचने पर डीएम ने बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने उमरगंज में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ टीम को निर्देश दिए। ककरा डैम में कटान को रोकने का जायजा लिया। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सीएमओ डॉ. आरके गौतम और प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को निर्देश दिए हैं। मघई टोला में गोशाला से पशुओं को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। डीएम ने शहर में बने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों को निर्देश दिए कि किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें