फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहर के पंडालों और घरों में विराजेंगे गणपति

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मठिया के महाराजा के आयोजन समिति की बैठक में बोलते प्रवक्ता सूचित सेठ व मौजूद लोग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर पंडाल लगेंगे, जिनमें विधि विधान से गणपति विराजमान होंगे। साथ ही लोग अपने घरों में भी गणपति को लेकर आएंगे। नियमित रूप से पंडालों व घरों में पूजन-अर्चन होगा।
विज्ञापन


गणेश उत्सव भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलता है। 10 दिन तक चलने वाला यह उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। गणपति महोत्सव का श्रीगणेश 19 सितंबर से होगा। मंगलवार को मूर्तियों की स्थापना घरों व पंडालों में की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति से ओतप्रोत नजर आते हैं। जगह-जगह गणपति पंडाल भी सजाए जाएंगे, जहां प्रतिदिन सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी।
शहर में चार खंभा स्थित गणेश पैलेस शर्मा जी के डेरे के प्रांगण में मठिया के महाराजा भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना होगी। चौक के महाराजा की स्थापना क्षत्रिय धर्मशाला में होगी। इसी तरह से खिरनीबाग रामचरन लाल धर्मशाला में महाराष्ट्र मराठा मंडल सदर बाजार की ओर से शाहजहांपुर के महाराजा की स्थापना कराई जाएगी। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा महाराष्ट्र से आती है।
विज्ञापन

इनके अलावा उदासीन बाबा की मठिया हुसैनपुरा, सीता की मठिया, उदासीन अखाड़ा घूरन तलैया, बेरी चौकी के पास मोहल्ला बाबूजई, थाना रामचंद्र मिशन के रौसर कोठी, चिनौर में मालाराम कॉलोनी में गणपति की प्रतिमाएं स्थापित होती हैं। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाती है। पुवायां के सर्राफा मार्केट चौराहा बाजार स्थित कालेश्वरनाथ धाम मंदिर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित होती है। मिर्जापुर में पुरानी गोदाम के सामने गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 10 दिन तक नियमित पूजा-अर्चना के बाद अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन करके गणपति को विदाई दी जाएगी।


19 सितंबर को शर्मा जी के डेरे में
विराजेंगे मठिया के महाराजा
शाहजहांपुर। मठिया के महाराजा आयोजन समिति की बैठक मनोज शर्मा के निवास पर हुई। इसमें प्रवक्ता सुचित सेठ ने बताया कि 19 सितंबर को मठिया के महाराजा को गणेश पैलेस शर्मा जी के डेरे में विराजमान करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले आयोजन समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बताया कि शोभायात्रा बक्सरिया स्थित अशोक रस्तोगी के आवास से निकलेगी, जोकि छोटा चौक चौराहे होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। आयोजन 19 से 28 सितंबर तक चलेगा। गणपति बप्पा रोजाना सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक व शाम को चार से रात 11 बजे तक दर्शन देंगे। बैठक में महेंद्र कपूर, विमल कपूर, अंकुर कटियार, मनोज अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, शेखर रस्तोगी, अमित वैश्य, प्रदीप मेहरोत्रा, सुनील बंसल, सुधांशु शुक्ला, शानू शर्मा, रानू शर्मा, निशित मिश्रा, चिराग गुप्ता, शिवांश गुप्ता, रोशन कनौजिया, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में मठिया के महाराजा के आयोजन समिति की बैठक में बोलते प्रवक्ता सूचित सेठ व मौजूद लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें