फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गणपति बप्पा मोरया...अगले बरस फिर जल्दी आ

विज्ञापन
खुटार में निकाली गई शोभायात्रा में गणेश प्रतिमा को ले जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
खुटार में निकाली गई विसर्जन यात्रा, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


खुटार। नगर के मोहल्ला नरायनपुर में एक सप्ताह से चल रहे गणेश उत्सव के बाद सोमवार को विसर्जन यात्रा निकालकर गणेश जी को विदाई दी गई। इसके बाद पलिया में शारदा नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
नगर के मोहल्ला नरायनपुर में सभासद पूनम मिश्रा के आवास पर गणेश चतुर्थी को प्रतिमा स्थापित करके गणेश उत्सव का शुभारंभ किया गया था। एक सप्ताह तक पं. भरत लाल मिश्र की देखरेख में सुबह-शाम आरती के साथ पूजन होता रहा। रविवार को हवन-पूजन कराया गया। सोमवार सुबह नगर की मेन मार्केट से विसर्जन यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई यह तिकुनिया चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। विसर्जन यात्रा में ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालु जमकर झूमे। जमकर गुलाल उड़ाया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में शारदा नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कन्या भोज के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। गणेश उत्सव में अनूप मिश्रा, अनुज मिश्र, आशीष, आनंद, उपेंद्र मिश्र, राजेश सर्राफ आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें