फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लिफ्ट देकर लूट करने वाले पांच बदमाशों पर गैंगस्टर

Thu, 02 Nov 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर दंपती को लिफ्ट देकर लूट करने वाले पांच बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई पुलिस ने की है। फर्रुखाबाद निवासी पांचों बदमाशों पर नकबजनी और लूट के कई और मामले में भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

13 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी रामकृपाल और उनकी पत्नी कमला देवी को राैसर चौराहे के पास लिफ्ट देने के बहाने लुटेरों ने कार में बैठा लिया था। लुटेरों ने चलती कार में नकदी और आभूषण लूटने के बाद सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के बालाजी मंदिर के पास उन्हें उतारकर भाग गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले का खुलासा किया था। इस मामले में फर्रुखाबाद जिले के पंकज गिहार उर्फ राजा उर्फ मानवेंद्र निवासी मोहल्ला लाल दरवाजा थाना कादरीगेट, राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव डाबरी मोड़ वीरसिंहपुर निवासी अंकित, मोहल्ला दीनदयाल बाग मसैनी निवासी सीमांत चौहान, दुर्गा कॉलोनी भालेपुर निवासी अंकित चौहान उर्फ शानू और कोतवाली के मोहल्ला बिरोबाग निवासी सर्वेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गैंग का लीडर पंकज गिहार है। पुलिस ने नकबजनी और लूट की कई वारदात अंजाम देने वाले पांचों बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इस मामले में थाना प्रभारी रोहित सिंह ने केस दर्ज दर्ज कराया है।

वाहन चोरी के पांच आरोपियों का गैंग पंजीकृत : शाहजहांपुर में खुदागंज थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने वाहन चोरी के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

निगोही के गांव कुकहा महमूदपुर निवासी अजय, महोलिया का हर्ष उर्फ दीपू सिंह, विक्रमपुर चकौरा निवासी सुमित, थाना सदर बाजार की गदियाना कॉलोनी निवासी मोहम्मद नदीम और मोहम्मद आरिफ को खुदागंज पुलिस ने चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों पर गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें