फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 3.30 घंटे की देरी से आई गंगा सतलुज एक्सप्रेस

Wed, 06 Dec 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते व उतरते यात्री। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी है। इसकी वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नहीं आ रहीं। तमाम ट्रेनें पांच से 10 घंटे तक देरी से चल रही हैं। मंगलवार को भी सात ट्रेनें काफी विलंब से पहुंचीं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 6:49 की बजाय 10:21 बजे यानी साढ़े तीन घंटे की देरी से आई। 13010 दून एक्सप्रेस, 15120 रामेश्वर वीकली एक्सप्रेस व गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचीं। लखनऊ की ओर से आने वाली 15001 देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस दो, 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस व 15075 टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आ पाई। जबकि कोहरे के चलते 14235/36 वाराणसी एक्सप्रेस-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14673/74 शहीद एक्सप्रेस, 14229/30 प्रयागराज संगम-योगनगरी-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इनके अलावा छपरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग संबंधी विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 05459/60 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर निरस्त चल रही है।

कोहरे और रिमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त हैं। यात्री दूसरी ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं। फरवरी के अंत तक यह समस्या रहेगी। - एसके ठाकुर, सीएमआई, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें