फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 12 घंटे देरी से आई गंगा सतजुल एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश की वजह से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। सोमवार को डाउन लाइन की गंगा सतजुल एक्सप्रेस करीब 12 घंटे की देरी से आई। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

डाउन लाइन की 13308 गंगा सतजुल एक्सप्रेस के जंक्शन पर आने का समय सुबह 6:49 बजे निर्धारित है, लेकिन यह ट्रेन सोमवर को शाम 7:05 बजे यहां आई। 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस सुबह 4:00 बजे की जगह दोपहर 12:00 बजे आ सकी। इसी तरह से 13152 कोलकाता एक्सप्रेस दोपहर 01:04 बजे की जगह शाम 7:00 बजे आ पायी। वही अप लाइन की 12237 बेगमपुर एक्सप्रेस निरस्त रही।
ट्रेनाें के देरी से आने के साथ ही निरस्त रहने से यात्रियों को दिक्कत हुई। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि बारिश के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। कई जगह तेज बारिश के कारण ट्रैक पर पानी भर जाता है। ऐसे में ट्रेनों को तीव्र गति से चलाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें