शाहजहांपुर। रामनगरिया मेला ढाईघाट के प्रमुख पर्वों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है।
टीएसआई विपिन शुक्ला ने बताया कि 12 जनवरी को पूर्णिमा, 15 को मकर संक्रांति, 24 को मौनी अमावस्या और 30 जनवरी को बसंत पंचमी, नौ फरवरी को माघ पूर्णिमा के प्रमुख पर्व होंगे। जिनमें लाखों श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली समेत अन्य वाहनों से गंगा स्नान के लिए ढाईघाट पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के यातायात सुगमता के लिए जरियनपुर चौराहा से ढाईघाट जाने वाले मार्ग और शमशाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। शाहजहांपुर से शमशाबाद जाने वाले वाहन अल्हागंज-फर्रूखाबाद होकर निकाले जाएंगे। वहीं जलालाबाद से भी शमशाबाद आने-जाने वाले फर्रूखाबाद होकर ही निकाले जाएंगे। यह व्यवस्था सभी प्रमुख पर्वों से एक दिन पूर्व रात आठ बजे से अगले दिन तक लागू रहेगी। संवाद