फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर में हेराफेरी...विधायक सलोना कुशवाहा पर एफआईआर

विज्ञापन
भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवार रजिस्टर से छेड़छाड़ के मामले में अदालत के आदेश के बाद निगोही थाने में तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे स्व. विनोद वर्मा की पत्नी रुचि वर्मा के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने यह आदेश दिया था। रुचि वर्मा के मुताबिक विधायक और लिपिक की मदद से परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ कर सरिता यादव का नाम उनके दिवंगत पति की पत्नी के रूप में दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर निगोही थाने में दर्ज रिपोर्ट में रुचि वर्मा ने बताया कि उनके ससुर रोशनलाल वर्मा राजनीतिक व्यक्ति हैं। ससुर तिलहर विधानसभा से सपा से चुनाव लड़े थे। उनके हारने के बाद निर्वाचित विधायक सलोना कुशवाहा उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रही हैं। विधायक सलोना कुुशवाहा राजनीतिक पद और ताकत का दुरुपयोग कर 15 जुलाई 2022 को नगर पंचायत निगोही से निरीक्षण के लिए कहकर परिवार रजिस्टर को अपने साथ ले गईं। नगर पंचायत के लिपिक दानिश खां और सरिता यादव से मिलकर परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ करते हुए उनके मृत पति की पत्नी के रूप में सरिता यादव का नाम चढ़ा दिया। रुचि वर्मा के मुताबिक पूर्व में जारी नकलों में सरिता का नाम नहीं है। इसके संबंध में उनके पास सुबूत भी हैं।
उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने अदालत की शरण ली। 20 अक्तूबर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय/एमपीएमएलए कोर्ट असमा सुल्ताना ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए निगोही थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार की रात निगोही थाने में भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा, सरिता यादव निवासी अंडखेड़ा, निगोही, लिपिक दानिश खां और ब्लॉक निगोही के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 218 और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। परिवार रजिस्टर के मामले से मेरा कोई मतलब नहीं है। - सलोना कुशवाहा, विधायक तिलहर
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियम के अनुसार गुण-दोष के आधार पर विवेचना की जाएगी। - संजय कुमार, एसपी सिटी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें