शाहजहांपुर। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि आठ से 26 फरवरी तक निशुल्क अनाज वितरण किया जाएगा।
इसके तहत अन्त्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 11 किलोग्राम गेहूं व 14 किलोग्राम चावल व 10 किलोग्राम बाजरा (कुल 35 किलोग्राम अनाज) प्रति कार्डधारक निशुल्क वितरित किया जाएगा। गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं, दो किलोग्राम बाजरा व एक किलोग्राम चावल (कुल 05 किलोग्राम अनाज) निशुल्क वितरित किया जाएगा। संवाद