फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला के खाते से रुपये निकलने के मामले में बैंक मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्य कर्मी के बैंक खाते से करीब पौने आठ लाख रुपये निकलने के मामले में तहसील रोड स्थित एसबीआई के प्रबंधक समेत एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी सेवानिवृत्त एएनएम उमा देवी ने पुलिस को बताया कि स्टेट बैंक में उसका खाता संचालित था।
विज्ञापन

2020 में उसने चेक बुक जारी कराने के लिए बैंक में प्रार्थना पत्र दिया। कई चक्कर लगाने के बाद भी दो साल तक उसे चेकबुक नहीं मिली। 18 अक्तूबर को उसने बैंक में पासबुक इंट्री कराई। तब उसे पता लगा कि उसके खाते से सात लाख 70 हजार रुपये गायब हैं। यह रकम कई बार में चेक द्वारा निकाली गई। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी बैंक द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उसकी रकम बैंक की मिलीभगत से निकली है। इसको लेकर कुछ दिन पहले पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद शाखा प्रबंधक समेत एक अन्य बैंक कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें