फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोबाइल और टीवी के नाम पर 40 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर के एक शोरूम स्वामी द्वारा नूरपुर करही के प्रधान से एलसीडी टीवी और मोबाइल लोन पर दिलाने का झांसा देकर करीब 40 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान ऋषिपाल राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह फर्रुखाबाद हाईवे स्थित एक शोरूम से मोबाइल व टीवी खरीदने गया था। दुकान स्वामी ने उससे कहा कि नकद की बजाय वह लोन से खरीद ले। इस समय कंपनी का ऑफर चल रहा है। दुकान स्वामी ने जरूरी कागजात लेकर उसका लोन एक कंपनी से कराने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद जब वह सामान लेने शोरूम पर पहुंचा तो दुकान स्वामी ने कहा कि कंपनी उस सामान पर ऑफर नहीं दे रही है, इसलिए उसने लोन नहीं कराया।
बताया कि कुछ दिन पहले कंपनी से फोन आया कि उसने जो दो आइटम लोन पर लिए हैं, उसकी पहली किश्त अब तक जमा नहीं की है। पीड़ित के अनुसार, इस बात की जानकारी होने पर वह उस दुकानदार के पास गया। बताया कि दुकानदार ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि वह उसके पैसे का नकद भुगतान कर देगा। आरोप है कि कई माह बीतने के बाद भी दुकानदार ने न ही पैसे दिए और न ही उसके नाम से लोन पर लिए गए मोबाइल और टीवी ही दे रहा है। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें