शाहजहांपुर। बी-फार्मा कराने के नाम पर एक युवक से 3,40,000 रुपये ठग लिए गए।
पीलीभीत के थाना बीसलपुर क्षेत्र के रोहनिया गांव निवासी मुस्तकीम ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की हैं। उन्होंने बताया कि रोजा के रहने वाले एक युवक ने उसे बी-फार्मा कराने के नाम पर ठग लिया है। उसने 13 दिसंबर 2021 को चार बार में खाते में एक लाख रुपया डलवाया। इसके बाद 2023 तक कई बार में तीन लाख 40 हजार रुपया खाते में डलवा लिया। काम न होने पर जब रुपया मांगा तो गालीगलौज करते हुए मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया। संवाद