फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धमाके में झुलसी चार साल की बच्ची की मौत

Thu, 04 Apr 2024 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक में 30 मार्च को तड़के सफाई कर्मचारी भैयालाल के घर में गैस लीक होने के बाद तेज धमाके में परिवार के पांच लोग झुलस गए थे। चार दिन के बाद अनुज की चार साल की बेटी अनुष्का ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भैया लाल व उनके बेटे अनुज को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी भैयालाल के घर में 30 मार्च की सुबह करीब चार बजे धमाका हो गया था। पुलिस के अनुसार, चाय बनाते समय सिलिंडर लीक होने से गैस भर गई थी। चाय बनाने के दौरान लाइटर जलाते ही धमाका हो गया था। इसमें भैयालाल, उनका बेटा अनुज, बहू रोहिणी, चार साल की पौत्री अनुष्का व अंंशिका झुलस गई थी। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की शाम को 80 प्रतिशत तक झुलसने वाले भैया लाल व अनुज को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह अनुज की बेटी अनुष्का की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि शेष लोगों का उपचार चल रहा है। दूसरी ओर बेटी की मौत की सूचना अनुज व राेहिणी को नहीं दी गई। दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें