शाहजहांपुर। कोयले की कमी के कारण राज्यरानी एक्सप्रेस, मुगलसराय एक्सप्रेस, रोजा बरेली पैसेंजर, मुरादाबाद काठगोदाम पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया था। ये चारों ट्रेनें फिर से चालू कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके ठाकुर ने बताया कि निरस्त चल रही चार ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू कर दिया गया है। संवाद