शाहजहांपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें 30 व 31 अगस्त को चलेंगी।
ट्रेन नंबर 04370 विशेष ट्रेन का संचालन मुरादाबाद से लखनऊ के लिए 30 अगस्त को किया जाएगा। यह ट्रेन मुरादाबाद से दोपहर 2:25 बजे चलकर शाम 5:10 बजे यहां आएगी। ट्रेन नंबर 04372 विशेष ट्रेन 31 अगस्त को शाम सात बजे मुरादाबाद से रवाना होगी और रात 10:25 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आ सकेगी। इसी तरह से बरेली से लखनऊ के बीच 04308 विशेष ट्रेन 30 अगस्त को दोपहर दो बजे बरेली से चलकर अपराह्न 3:15 बजे यहां आएगी, दो मिनट रुकने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी। 31 अगस्त को 04310 विशेष ट्रेन शाम 7:20 बजे बरेली से चलकर रात 8:25 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आने के बाद लखनऊ रवाना होगी। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि सभी ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर व एसी कोच रहेंगे।
-
अब पांच मिनट होगा ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव
शाहजहांपुर। रेलवे ने डाउन व अप लाइन की ट्रेनों के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहरने के समय में परिवर्तन किया गया है। इनमें दोनों लाइनों की सात-सात ट्रेनें शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें पहले दो मिनट के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म पर रुकती थीं, लेकिन अब पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पांच मिनट तक ठहरेंगी।
डाउन लाइन की ट्रेन नंबर 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 15012 लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 15212 जननायक एक्सप्रेस, 14236 वाराणसी एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस के ठहराव का समय बढ़ाया गया है। इसी तरह अपलाइन की ट्रेन नंबर 14229 योगनगरी ऋषिकेष एक्सप्रेस, 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस, 14235 बरेली एक्सप्रेस, 15119 देहरादून जनता एक्सप्रेस, 22453 मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस का भी समय बढ़ेगा।