फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांदने वाले सिपाहियों पर कार्रवाई: महिलाओं से पिटाई के बाद किए गए निलंबित, गलती से घुसे थे दूसरे घर में

Mon, 05 Sep 2022 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

आरोप है कि एक सितंबर की रात बंडा थाने के छह सिपाही मोहल्ला मुरादपुर निवासी शफी के घर में दीवार फांदकर घुस गए थे। सिपाही बिना वर्दी थे। महिलाओं ने सिपाहियों को दीवार से घर में कूदते देख बदमाश समझकर शोर मचा दिया था और उन्हें बेलन, झाड़ू व फुंकनी आदि से पीटा था। सिपाही तब मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा में रात में दीवार फांदकर घर में घुसने के आरोपी चार सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

विज्ञापन

आरोप है कि एक सितंबर की रात बंडा थाने के छह सिपाही मोहल्ला मुरादपुर निवासी शफी के घर में दीवार फांदकर घुस गए थे। सिपाही बिना वर्दी थे। महिलाओं ने सिपाहियों को दीवार से घर में कूदते देख बदमाश समझकर शोर मचा दिया था और उन्हें बेलन, झाड़ू व फुंकनी आदि से पीटा था। सिपाही तब मौके से भाग निकले थे। इसके बाद भीड़ थाने पहुंची थी और थाना प्रभारी से सिपाहियों की शिकायत की थी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने धोखे से घर में घुसने की बात कहते हुए लोगों को शांत किया था।

मामला संज्ञान में आया तो एसपी एस. आनंद ने इसकी जांच कराई। बताते हैं कि छह में से चार सिपाही प्रशांत कुमार, त्रिवेंद्र, आशीष, द्विविद कुमार पर प्राथमिक रूप से आरोप साबित हुए। चारों को निलंबित कर दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि चार सिपाहियों को निलंबित करने का आदेश प्राप्त हो चुका है, सिपाहियों की रवानगी कराई जा रही है।

किया गया था ट्वीट
सिपाहियों के दीवार फांदकर घर में घुसने, पिटाई होने और इस दौरान महिला के बेहोश हो जाने के मामले को मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी, आईजी व एसपी आदि को ट्वीट किया गया था। शाहजहांपुर पुलिस ने रि-ट्वीट कर सिपाहियों पर कार्रवाई कर दिए जाने की बात लिखी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कई माह पहले हो चुका है तबादला
थाना प्रभारी मनोज कुमार का कई महीने पहले दूसरे जिले में तबादला हो चुका है। 13 मार्च 2022 को प्रतिसार निरीक्षक ने सीओ को भेजे पत्र में बताया था कि एसपी के पत्र के अनुपालन में गैर जनपद तबादले वाले इंस्पेक्टर को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी रवानगी सुनिश्चित करें। इस सूची में बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार का नाम पहले नंबर पर था। उनका मुरादाबाद रेंज को तबादला हुआ है। इसके बाद भी थाना प्रभारी अभी बंडा थाने का चार्ज संभाले हुए हैं। आईजी ने शाहजहांपुर पुलिस को मामला देखने के निर्देश दिए हैं। आईजी के ट्वीट पर शाहजहांपुर पुलिस ने मामले को दिखवाने पर सहमति दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें