फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक नेता की तलाश में एसओजी समेत चार टीमें जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक नेता वीरेश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) समेत पुलिस की चार टीम लगाई गईं हैं। 24 घंटे के बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस वीरेश के साथ ही लापता शिक्षिका को भी तलाश रही है। पीड़िता के पिता ने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर मामले की जानकारी दी है। मंत्री ने थाना प्रभारी से नाराजगी जताते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक नेता वीरेश शर्मा पर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को फुसलाकर शहर के होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। वीरेश का इस स्कूल में दखल है। शिक्षिका के पिता की ओर से बुधवार को थाने में दुष्कर्म और अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शिक्षिका बुधवार सुबह से लापता है। एसपी एस. आनंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापता शिक्षिका को तलाश करने और आरोपी शिक्षक नेता की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत चार टीम को लगाया है। पुलिस ने रात में कई जगह दबिश दी, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
इधर, बृहस्पतिवार को तिलहर आए कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को पीड़िता के पिता ने पूरी जानकारी दी। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं, गांव के ही कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप भी लगाया। मंत्री ने थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह से नाराजगी जताते हुए जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक अन्य ग्रामीण ने भी अपनी लापता पुत्री का तिलहर पुलिस द्वारा पता न लगाए जाने की शिकायत मंत्री से की है। मंत्री ने दोनों महिलाओं के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी वीरेश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए चार टीम लगाई गई हैं। इस मामले में हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार और शिक्षिका को बरामद कर लिया जाएगा। -संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें