फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दाल-चावल खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोग बेहोश

Fri, 19 Jul 2024 04:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर सीएचसी में भर्ती ब्रजपाल व उनकी पत्नी। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
तिलहर। फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोग बेहोश हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चारों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना कटरा के गांव जिकरीपुर निवासी 60 वर्षीय बृजपाल के घर में बुधवार की रात लगभग नौ बजे दाल चावल बने थे। बृजपाल और उनके 56 वर्षीय पत्नी रामदेवी, लालपुर बंडा निवासी रिश्तेदार अवनीश 18 और उसकी बहन निगोही के गांव घाटभोज निवासी सुजाता 24 ने दाल चावल खाए थे। रात में सभी सोने के लिए चले गए। बेटी रेशमा ने बताया कि सुबह सभी लोग देर तक लेटे रहे। पिता बृजपाल और मां रामदेवी को जब हिलाया तब बमुश्किल आंखें खोली। सभी को उल्टियां शुरू हो गई। बेटा पप्पू एंबुलेंस से चारों को तिलहर सीएचसी लाए हैं।
पप्पू ने संभावना जताई है कि खाना बनाते समय खाने में कुछ जहरीला कीड़ा गिर गया। भोजन जहरीला होने की संभावना है। बेटी रेशमा ने दाल-चावल नहीं खाया था।

तिलहर सीएचसी में भर्ती ब्रजपाल व उनकी पत्नी। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें