तिलहर सीएचसी में भर्ती ब्रजपाल व उनकी पत्नी। स्रोत: जागरुक पाठक
तिलहर। फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोग बेहोश हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चारों की हालत स्थिर बनी हुई है।
थाना कटरा के गांव जिकरीपुर निवासी 60 वर्षीय बृजपाल के घर में बुधवार की रात लगभग नौ बजे दाल चावल बने थे। बृजपाल और उनके 56 वर्षीय पत्नी रामदेवी, लालपुर बंडा निवासी रिश्तेदार अवनीश 18 और उसकी बहन निगोही के गांव घाटभोज निवासी सुजाता 24 ने दाल चावल खाए थे। रात में सभी सोने के लिए चले गए। बेटी रेशमा ने बताया कि सुबह सभी लोग देर तक लेटे रहे। पिता बृजपाल और मां रामदेवी को जब हिलाया तब बमुश्किल आंखें खोली। सभी को उल्टियां शुरू हो गई। बेटा पप्पू एंबुलेंस से चारों को तिलहर सीएचसी लाए हैं।
पप्पू ने संभावना जताई है कि खाना बनाते समय खाने में कुछ जहरीला कीड़ा गिर गया। भोजन जहरीला होने की संभावना है। बेटी रेशमा ने दाल-चावल नहीं खाया था।
तिलहर सीएचसी में भर्ती ब्रजपाल व उनकी पत्नी। स्रोत: जागरुक पाठक